उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून वार्ड 99 नकरौंदा में धाद द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया

Spread the love

उत्तराखंड

देहरादून से जगमोहन मौर्य की रिपोर्ट 

आज दिनाक 21/07/2022 को नगर निगम देहरादून वार्ड 99 नकरौंदा गुलरघाटी देवपुरा कॉलोनी निकट हनुमान मंदिर धाद संस्था द्वारा हरेला महोत्सव के अवसर पर एक माह (16 जुलाई से 17 अगस्त 2022) तक चलने वाले हरेला महोत्सव के छठे दिन वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पर्यावरण की संरक्षण के इस आयोजन में 25 पौधों का रोपण किया गया जिनकी संख्या शीघ्र ही 100 की जायेगी। धाद के सचिव तन्मय ममगाईं ने क्षेत्रवासियों के साथ वृक्षारोपण का शुभारंभ किया एवं हरेला के बारे में जानकारी दी। पूर्व प्रधान राहुल पंवार जी ने कार्यक्रम की सराहना की एवं भविष्य में पूरा सहयोग देने का वचन दिया।

दयानंद डोभाल एवं मनोहर लाल जी ने सभी का धन्यवाद किया एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प सभी ग्राम वासियों को दिलाया। इस अवसर पर कृष्ण किशोर कुकरेती, रक्षा बौड़ाई, मानसी सती, किशन सिंह, गणेश उनियाल, साकेत रावत, राजीव सक्सेना, उदित मोर्य, अर्जुन नेगी, आर्यन जोशी, महावीर सिंह रावत, मंजू रावत, शुभम, संजय, अर्जुन नेगी, अजीत खत्री, सचिन क्षेत्री, मनोज गुनियाल, भुवन चंद्र पाण्डेय, आर्यन जोशी, सुरेंद्र अमोली, इंदू भूषण सकलानी, हरदेव सिंह रावत, जगमोहन सिंह मौर्य सुखवीर सिंह उछोली आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने धाद द्वारा चलाए जा रहे इस पौधा रोपण कार्यक्रम की सराहना की एवम पूर्व प्रधान राहुल पंवार जी का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *