उत्तराखंड

यमकेश्वर ग्रामसभा काण्डी व ढूंगा में हरेला पर्व के अंतर्गत किया गया पौधारोपण

Spread the love

उत्तराखंड/यमकेश्वर। यमकेश्वर विकास क्षेत्रान्तर्गत ग्रामसभा काण्डी एवम् ग्रामसभा ढूंगा में विगत वर्षों की भांति कविराज पं. महेशानन्द थपलियाल स्मारक कल्याण सेवा निधि (आव ई) भूमि संरक्षण वन प्रभाग, भृगुखाल रेंज एवम् ग्राम पंचायत, ढूंगा सकरा के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण किया गया। साथ ही  हरेला पर्व के अवसर पर  उ.प्र.के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिताजी स्व.आनन्द सिंह बिष्ट के नाम से आनन्द स्मृति वन को हरेला पर्व को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता से.नि.वन क्षेत्राधिकारी आर.पी.पन्त  ने की। मुख्य अतिथि: जगपाल सिंह रावत जी RO भृगुखाल शिक्षाविद् बिजय लखेड़ा, संतोषी देवी बडोल ग्राम प्रधान ढूंगा अतिविशिष्ठ अतिथि उमानन्द बडोला Rt.RO आर.के.बुडाकोटी Rt.RO रामरतन सिंह रावत सेनि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उत्तराखण्ड वन विकास निगम विशिष्ठ अतिथि: सोहन लाल जोशी, रामदयाल बडोला , चन्द्र मोहन बडोला, दिगम्बर प्रसाद बडोला के करकमलों द्वारा पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में पर्यावरण गोष्ठी आयोजित की गई । सभी ने एक मत से संस्था परिवार द्वारा आयोजित वृक्षारोपण के अलावा विगत बर्षो में लगाते गए पौधो निराई गुड़ाई की गई। साथ ही भूरि भूरि प्रसंशा भी की, और पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन, वन्यजीव जन्तु सुरक्षा एवम् जल संरक्षण के कार्यों को समाज के लिए अनुकरणीय एवम् उपयोगी बनाया।

गोष्ठी का संचालन संयुक्त रूप से महासचिव सतीश चन्द्र शर्मा, प्रकाश हिन्दवान एवम् सुधाकर थपलियाल ने किया। अन्त में कार्यक्रम के संयोजक उमानन्द बडोला ने सभी गणमान्य अतिथियों का कार्यक्रम में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *