अग्याल संस्था द्वारा एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
रविवार दिनांक 26 जून 2022 को अग्याल संस्था द्वारा एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
देहरादून से जगमोहन मौर्य की रिपोर्ट :-

जिसमें अग्याल संस्था के स्वयंसेवकों ने कुछ दिव्यांग छात्र तथा दून डिफेंस एकेडमी के छात्रों के साथ एक नए फॉर्मेट का उत्तराखंड प्रीमीयर लीग 2022 क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रतियोगिता के प्रायोजक श्री मितेश सेमवाल, निदेशक, दी आर आई एम टी कॉलेज व उपाध्यक्ष अग्याल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से दिव्यांग छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना को भी विकसित किया जा सकता है।

इस अवसर पर श्री महावीर गुसाई जी ने दून डिफेंस अकैडमी की ओर से अग्याल संस्था का प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर श्री प्रभाकर, श्री आदित्य रावत, श्री मनोज अग्रवाल श्री ललित, श्रीअजय रतूड़ी, पूर्व उपाध्यक्ष श्री सोमदत्त बलोदी आदि उपस्थित रहे।
