टिहरी में विकासखंड जाखणीधार के ग्राम पंचायत मरियाब में बांस पौधारोपण का कार्य प्रारंभ किया गया
टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा जंगली जानवरांे से फसलों की सुरक्षा, पर्यावरण की सुरक्षा एवं व्यवसायीकरण हेतु बांस के पौधों की बायो फेंसिंग किये जाने हेतु दिए गए सुझावों के तहत आज दिनांक 11.07.2024 को विकासखंड जाखणीधार के ग्राम पंचायत मरियाब में बांस पौधारोपण का कार्य प्रारंभ किया गया।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 25 नाली भूमि पर 500 पौधों का रोपण कार्य किया गया। पौधारोपण के समय ग्राम प्रधान मरियाब, खंड विकास अधिकारी जाखणीधार, कनिष्ठ अभियंता मनरेगा उपस्थित थे।

