उत्तराखंडहेल्थ

देहरादून डोईवाला पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

Spread the love

आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिनांक 21-6-2022 को समर कैम्प में बच्चों के बीच योग दिवस मनाया गया ।

देहरादून से जगमोहन सिंह मौर्य की रिपोर्ट:-

साथ ही उत्तराखंड लोक -भाषा साहित्य मंच दिल्ली द्वारा गढवाली – कुमाउँनी जौनसारी भाषाओं की कक्षाओं का दिल्ली एन.सी.आर.में शुभारम्भ 15-5-2022 सौजन्य डी.पी.एम.आई से आज दिनांक 21-6-2022 को राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय -डोईवाला के बच्चों को गढवाली भाषा के शब्दों का ज्ञान व गढवाली बोलने का अभ्यास उषा गौड सहायक अध्यापिका द्वारा करवाया गया।


एस.आर.एफ.फाउंडेशन के सौजन्य से राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय -डोईवाला देहरादून में समर कैम्प चलाया जा रहा है समर कैम्प दिनांक 1-6-2022 से प्रारमै हो गया जो कि दिनांक 30-6-2022 तक चलेगा ।

कैम्प में उषा गौड अध्यापिका राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय -डोईवाला देहरादून का विशेष सहयोग रहा है इनके सहयोग से आज बच्चों को गढ़वाली भाषा के विकास हेतु बैग और स्टेशनरी बच्चों को वितरित की गयी इस अवसर पर एस-आर-एफ-फाऊडेशन के कार्यकारी अधिकारी श्री कृष्ण कुमार शर्मा तथा कम्प्यूटर इन्सट्रक्टर विकास और श्री एम.आर.गौड प्रधानाध्यापक राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय -माल चमोली के कर कमलों द्वारा बच्चों को बैग और स्टेशनरी वितरित की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *