HARIDWAR

हरिद्वार में चला खाद्य सुरक्षा अभियान

Spread the love

हरिद्वार ।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को नवरात्रिपर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम द्वारा चंडीघाट, श्यामपुर, कोंड़ी, गैंडीखाता तथा लालढंग स्थित किराना दुकानों तथा रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि मौके पर कुछ कुट्टू आटा के 02 खाद्य नमूने तथा नवरात्रि के दौरान व्रत में प्रयोग किये जाने वाले काला नमक का एक नमूना सहित कुल 03 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। काला नमक बनाने वाली निर्माता कम्पनी को लेबल पर निर्माण तिथि तथा एक्सपायरी तिथि अंकित न करने तथा काला नमक को सप्लाई करने वाले सप्लायर को बिक्री बिल के प्रावधानों का पालन न करने पर नोटिस जारी किया गया। एक कुट्टू आटा निर्माता कम्पनी को लेबल पर किया जा रहा हैल्थ क्लेम, जिससे ग्राहकों को भ्रमित किया जा सकता है के कारण नोटिस जारी किया गया। टीम को कहीं पर भी खुला कुट्टू आटा का विक्रय होते नहीं पाया तथा सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी व्यापारी द्वारा बिना निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि का कुट्टू आटा एवं अन्य फलाहारी खाद्य पदार्थों का विक्रय किया जाता है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत लीगल कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *