मुसीबत में फंसी बेजुबान गाय के लिए सहारा बनी फायर यूनिट
🐄 मुसीबत में फंसी बेजुबान गाय के लिए सहारा बने फायर फाइटर्स, कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल किया रेस्क्यू।
🚔 112 से सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची फायर टीम, पहाड़ी ढाल पर फंसी गाय को सुरक्षित निकाल ग्रामीणों के किया सुपुर्द।
श्रीनगर। डायल 112 के माध्यम से फायर यूनिट श्रीनगर को सूचना प्राप्त हुई कि मैथाणा गांव, खण्डाह के पास एक गाय पहाड़ी से नीचे गिरकर बीच पहाड़ी ढाल पर फंस गई है तथा उसे सुरक्षित निकालने हेतु सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही श्रीनगर फायर यूनिट की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर गाय एक पहाड़ी की ढाल पर फंसी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस टीम ने सूझबूझ, तत्परता एवं कुशलता का परिचय देते हुए रेस्क्यू रोप की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जिसके उपरांत गाय को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया।

