Dehradun

अवैध शराब/मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

*कोतवाली रायवाला*

*एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस।*

*अभियुक्तों के कब्जे से 1.150 कि0ग्रा0 अवैध गांजा तथा 51 ट्रेटा पैक देशी शराब हुई गई।*

*तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को पुलिस ने किया सीज*

देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

निर्देशो के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली रायवाला पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा दिनांक: 07-10-26 को थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एच0पी0 पैट्रोल पम्प के पास से 01 अभियुक्त बृजेश पुत्र भूषण लाल को 1.150 कि0ग्रा0 अवैध गांजे तथा 01 अभियुक्त रंजीत पुत्र सज्जन सिंह को छिद्दरवाला चैकपोस्ट से डोईवाला की तरफ जाने वाले रास्ते से 51 ट्रेटा पैक अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

*अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0 – 168/2026 धारा -8/20/60 एनडीपीएस एक्ट तथा मु0अ0सं0: 167/26 धारा: 60(1)/72 आब0अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया* तथा अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

01: बृजेश पुत्र भूषण लाल निवासी वार्ड नंबर 11 राजीव नगर डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 54 वर्ष
02: रंजीत पुत्र सज्जन सिंह निवासी मंसादेवी गुमानीवाला थाना ऋषिकेश देहरादून उम्र 23 वर्ष

*बरामदगी:*
01: अभियुक्त बृजेश से: 1.150 कि0ग्रा0 अवैध गांजा
02: अभियुक्त रंजीत से: 51 ट्रेटा पैक देशी शराब
03: तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-14-एफ-8307

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *