Dehradun

एसएसपी दून की सख्ती का दिखता असर, हुड़दंगी गिरफ्तार

Spread the love

*कोतवाली विकासनगर*

*सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने एवं हुडदंग मचाने वाले 04 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने व शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले अभियुक्तो को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में आज दिनांक 07/10/ 2026 को कोतवाली विकासनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पैट्रोल पंप विकासनगर के पास कुछ व्यक्तियो का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया है, जिस कारण वो सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया तो दोनों ही पक्ष नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गए।

मौके पर किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा हुडदंग मचाने वाले 04 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया, जिनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*हिरासत में लिये गये युवकों का विवरण*

1- साहिल पुत्र समीम, निवासी धर्मावाला, थाना सहसपुर, देहरादून (उम्र- 21 वर्ष)
2- मोहिन पुत्र अकरम, निवासी भट्टा रोड, मुस्लिम बस्ती, विकासनगर, देहरादून (उम्र- 25 वर्ष)
3- गंभीर चौहान पुत्र कुंवर सिंह चौहान, निवासी व्यास नहरी (उम्र- 35 वर्ष)
4- हारून पुत्र इस्लाम, निवासी सराये गली, भट्टा रोड, विकासनगर, देहरादून (उम्र- 26 वर्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *