एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी
*थाना राजपुर*
*सार्वजनिक मार्ग पर झगड़ा व हुडदंग करने वाले 04 युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में*
*सोशल मीडिया पर स्कूल के बाहर,सड़क किनारे झगड़ा व हुड़दंग करने का वीडियो हुआ था वायरल*
*वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर एसएसपी दून द्वारा आवश्यक कार्यवाही के दिये थे निर्देश*
*पुलिस द्वारा झगड़ा व हुड़दंग करने वाले 04 युवकों के विरुद्ध 170 BNSS के अंतर्गत की गई कार्रवाई*
देहरादून । सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें गुजराडा, सहस्त्र धारा रोड स्थित एक स्कूल के बाहर , सड़क किनारे कुछ युवक आपस में झगड़ा व हुड़दंग करते हुए दिखाई दे रहे है।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे युवको के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। वायरल वीडियों की जांच करने पर उक्त वीडियो का दिनांक 06/10 /26 की दोपहर का होना ज्ञात हुआ, जिसके सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे 04 युवकों को हिरासत में लेते हुए उनके विरूद्ध 170 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार युवकों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि कल दोपहर के समय सड़क किनारे बारिश का पानी इकट्ठा होने तथा एक पक्ष के युवक की साइकिल से पानी की कुछ छींटें दूसरे पक्ष के युवक की कमीज पर गिरने को लेकर हुए विवाद में उनके बीच आपसी कहा सुनी तथा मारपीट की घटना हुई थी।
*गिरफ्तार किए गये युवको का विवरण:-*
1- आशीष कुमार पुत्र पाबिल कुमार निवासी मंदाकिनी विहार ब्रह्मा वाला खाला थाना रायपुर देहरादून।
2-आदित्य कुमार पुत्र अशोक निवासी गुजराडा सहस्त्रधारा रोड देहरादून।
3-अनुज झा पुत्र अशोक झा निवासी गुजराडा सहस्त्रधारा रोड देहरादून
4-अजय कुमार पुत्र उदय निवासी ममगाई मोहल्ला निकट सिद्धार्थ लॉ कॉलेज रायपुर देहरादून।

