पुलिस कार्मिकों की सेवानिवृत्ति पर पुलिस लाइन में किया गया विदाई समारोह का आयोजन
*विदाई समारोह*
*एसएसपी देहरादून की उपस्थिती में पुलिस परिवार द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों को दी भावभीनी विदाई*
*विदाई समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को एसएसपी देहरादून ने बताया पुलिस परिवार का अभिन्न अंग*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दिलाया भरोसा, पुलिस परिवार भविष्य में भी उनकी हर सम्भव सहायता के लिए रहेगा तैयार*
*विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियो ने साझा किये अपने अनुभव*
*उक्त अनुभवों से सीख लेकर उनका अनुसरण करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को किया प्रेरित*
देहरादून पुलिस लाइन । आज दिनांक 30-09-2026 को एसएसपी देहरादून की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में माह सितम्बर 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में एसएसपी देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए कहा कि वे हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी उनकी हर सम्भव सहायता के लिये पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खडा रहेेगा। विदाई समारोह के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।

इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल में ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किये गये प्रयासों से सम्बन्धित अपनेे अनुभवों को साझा किया गया। एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को उक्त अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुशरण करने के लिए प्रेरित किया गया।
*आज सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण निम्नवत है*
1- श्री नजाकत अली, अग्निशमन अधिकारी
2- श्री राजेन्द्र सिंह रावत, अपर उप निरीक्षक ना0पु0
3- श्री गजेन्द्र सिंह, अपर उप निरीक्षक ना0पु0
4- श्री राजेन्द्र सिंह चौधरी, अपर उप निरीक्षक ना0पु0
5- श्री गिरीश चन्द्र सिंह, अपर उप निरीक्षक स0पु0
विदाई समारोह के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वितीय/नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।
