Dehradun

डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित

Spread the love

देहरादून । 

डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के आधिकारिक परिणाम घोषित कर दिए गए हैं जिनमें विभिन्न पदों पर विजयी उम्मीदवारों ने बाजी मारी है मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ अनिल पाल की देखरेख में संपन्न हुए इन चुनावों के परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर नवदीप राणा ने 1759 मत प्राप्त कर शानदार जीत हासिल की है जबकि उपाध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र सिंह 2388 मत पाकर निर्वाचित हुए हैं ।

सचिव पद की दौड़ में नीलांश ने 2355 मत हासिल कर जीत अपने नाम की सह सचिव पद पर अनुष्का ठाकुर 892 मत पाकर विजयी रहीं कोषाध्यक्ष पद पर अंजलि भट्ट ने 1507 मत प्राप्त कर जीत हासिल की और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि यानी यूआर पद पर अनुज डोभाल 1247 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए इसके अलावा मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों में स्नातक स्तर पर खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए त्वैसा सिंह एनसीसी में राधिका नेगी तथा स्नातकोत्तर स्तर पर रेंजर रोवर कार्यकलाप के लिए निकिता शर्मा को शामिल किया गया है सभी विजयी प्रत्याशियों को कॉलेज परिवार और छात्रों ने बधाई दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *