UTTRAKHAND

कोटद्वार पुलिस ने किया लाखों की चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

🚨 मोबाइल की चाहत में रचा चोरी का प्लान, घर से उड़ाए लाखों के जेवरात—कोटद्वार पुलिस ने किया चोरी की वारदात का खुलासा

👉 चोरी की वारदात में शामिल 02 विधि-विवादित किशोर संरक्षण में, लगभग ₹ 04 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

कोटद्वार । दिनांक 23.09.2026 को वादी प्रेम सिंह, निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनके घर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 228/2026, धारा 305 (a) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए संलिप्त व्यक्ति की पहचान एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना के अनावरण के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक पूछताछ करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसके साथ ही तकनीकी संसाधनों एवं सर्विलांस से प्राप्त महत्वपूर्ण इनपुट का विश्लेषण करते हुए घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों, त्वरित कार्यवाही एवं प्राप्त महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर उक्त चोरी की घटना में 02 विधि-विवादित किशोरों की संलिप्तता प्रकाश में आई, जिसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा दोनों को संरक्षण में लिया गया। उनके कब्जे से चोरी किए गए लगभग ₹4,00,000/- (चार लाख रुपये) कीमत के सोने एवं चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। प्रारम्भिक पूछताछ एवं उपलब्ध जानकारी से प्रकाश में आया कि दोनों विधि-विवादित किशोरों द्वारा मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे की व्यवस्था करने के उद्देश्य से उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जांच के दौरान यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि दोनों में से एक विधि-विवादित किशोर का परिवार पिछले लगभग 10 वर्षों से वादी के मकान में किराएदार के रूप में निवास कर रहा था।

पुलिस टीम
उ0नि0 जयपाल सिंह
उ0नि0 मेराजउद्दीन
मुख्य आरक्षी करन
आरक्षी कुलदीप
होमगार्ड कुलदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *