UTTRAKHAND

अलकनंदा नदी में डूब रहे व्यक्ति को SDRF ने बचाया, भेजा अस्पताल

Spread the love

पौड़ी गढ़वाल । श्रीनगर क्षेत्र जनपद पौड़ी गढ़वाल कैंप के पास स्थित अलकनंदा घाट में एक व्यक्ति के नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट श्रीनगर से निरीक्षक श्रीमती मंजरी नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नदी में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। टीम के जवानों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नदी में डूबे व्यक्ति को खोज निकाला और सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान *असलम, उम्र 50 वर्ष, निवासी श्रीनगर* के रूप में हुई। SDRF टीम द्वारा प्राथमिक सहायता प्रदान करने के बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *