Dehradun

देहरादून: ब्लिंकिट स्टोर में आरटीओ का छापा! मच गया राइडरों में हडकम्प

Spread the love

देहरादून: ब्लिंकिट स्टोर में आरटीओ का छापा! मच गया राइडरों में केनाल रोड स्थित स्टोर के बाहर फुटपाथ पर खड़े वाहनों से स्कूली बच्चों और राहगीरों को खतरा! धड़ाधड़ कटे चालान! आरटीओ ने दिया कंपनी को अल्टीमेटम!
#देहरादून । कैनालरोड पर हाल ही में खुले #ब्लिंकिट स्टोर के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग और #ट्रैफिक जाम की शिकायतों पर संभागीय #परिवहन विभाग #RTO ने सख्त रुख अपनाया है। RTO (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देश पर परिवहन कर अधिकारी प्रज्ञा पंत की टीम ने स्टोर का औचक निरीक्षण किया।
​मौके पर फुटपाथ और सड़क पर डिलीवरी राइडर्स के दोपहिया वाहन खड़े मिले, जिससे जाम लग रहा था। पास में दो #स्कूल और #आईटी पार्क टी-प्वाइंट होने के कारण फुटपाथ घिरने से बच्चों और पैदल यात्रियों को जान , जोखिम में डालकर सड़क पर चलना पड़ रहा था।
​जांच में कई राइडर्स बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और बिना #एचएसआरपी #HSRP के मिले, जिनके चालान काटे गए। स्टोर पर पार्किंग और गार्ड की कोई व्यवस्था नहीं थी। RTO डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि इतनी संवेदनशील जगह पर स्टोर खोलने को लेकर प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *