UTTRAKHAND

4 अक्टूबर को बनबसा में होगी धामी कैबिनेट की बैठक

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की मंत्रिमंडल बैठक 4 अक्टूबर 2026 को चंपावत जिले के बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में आयोजित होगी। सचिवालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार बैठक पूर्वाह्न 11 बजे प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद चंपावत में पहली बार कैबिनेट बैठक होने जा रही है। बैठक में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के साथ विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है। इनमें नीतिगत फैसलों, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं।

बैठक को लेकर संबंधित विभागों की ओर से प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। देहरादून से बाहर कैबिनेट बैठक आयोजित करने की सरकार की परंपरा के तहत इस बार बनबसा को बैठक स्थल बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *