Dehradun

2 शातिर वाहन लूटेरो को किया डोईवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

कोतवाली डोईवाला,देहरादून पुलिस
दिनांक 07.09.2026

🚨 “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत डोईवाला पुलिस ने किया वाहन लूट की घटना का सफल अनावरण

🛵 लूटेरो से घटना मे लूटी गयी स्कूटी बरामद

💢 अभियुक्तो द्वारा घटना मे प्रयुक्त किये गये 02 तमन्चे व 02 कारतूस बरामद

देहरादून। 

कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 06.08.2026 को वादी श्री रमनदीप सिंह पुत्र श्री रणधीर सिंह निवासी ग्रेवाल ग्रीन व्यू ऋषिकेश रोड, डोईवाला, देहरादून द्वारा प्रा0पत्र देकर अवगत कराया कि दिनांक 27.07.26 को वादी अपनी स्कूटी सं0- UK07 HA-5479 से डोईवाला की ओर आ रहा था, तो सीमेन्ट फेक्ट्री के पास सौंग नदी डोईवाला के पास अज्ञात व्यक्तियो द्वारा वादी को तमन्चा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर वादी की स्कूटी सं0- UK07 HA-5479 जबरन छिनकर ले गये है । वादी के प्रा0पत्र पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0 230/26 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा वर्तमान मे प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत असमाजिक तत्वो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं उक्त वाहन लूट की घटना के सफल अनावरण हेतु आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर लूटी गयी स्कूटी की बरामदगी करने हेतु निर्देशित किया गया । निर्गत निर्देशो के अनुपालन मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण(प्रथम) देहरादून एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी (CO) डोईवाला,देहरादून के पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला एवं निरीक्षक एसओजी देहात, देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला व एसओजी देहात मे नियुक्त अधिकारी/कर्म0गण का चयन कर संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर टीम को घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

उपरोक्त अनुक्रम में कोतवाली डोईवाला व एसओजी देहात की गठित संयुक्त टीम द्वारा उच्च स्तरीय सुरागरसी कर थाना क्षेत्र मे पूर्व से स्थपित स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय करते हुए घटनास्थल के आस-पास आने-जाने वाले मार्ग पर स्थापित CCTV कैमरो का अवलोकन कर उच्चास्तरीय सुरागरसी-पतारसी किये जाने के आधार पर दिनांक 06.09.2026 को पुरानी धमण्डपुर रोड, जौलीग्रान्ट, डोईवाला से अभियुक्तगण (1) हर्षदीप सिंह पुत्र सिंदर सिंह निवासी दादूपुर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष (2) अंकित कुमार पुत्र संतरपाल निवासी अब्दीपुर थाना खानपुर हरि‌द्वार उम्र 22 वर्ष के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित लूटी गयी स्कूटी सं0- UK07 HA-5479 एवं अभियुक्त अकिंत से एक 12 बोर का अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस व अभियुक्त हर्षदीप से एक 315 बोर का अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस (घटना मे प्रयुक्त) बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त मे बरामदगी माल व गिरफ्तारी अभियुक्त होने पर धारा 317(2)/3(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी । अभियुक्तगण को नियमानुसार मा0न्या0 पेश किया जा रहा है।

📌 गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण
==============================
(1) हर्षदीप सिंह पुत्र सिंदर सिंह निवासी दादूपुर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उम्र 23 वर्ष ।
(2) अंकित कुमार पुत्र संतरपाल निवासी ग्राम अब्दीपुर थाना खानपुर जिला हरि‌द्वार उम्र 22 वर्ष ।

🚨 आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण
===============================
01- मु0अ0स0 131/22 धारा 379/356/447/34/411 भादवि बनाम हर्षदीप चालानी थाना खानपुर हरिद्वार
02- मु0अ0स0 132/22 धारा 379/356/447/34/411 भादवि बनाम हर्षदीप चालानी थाना खानपुर हरिद्वार
03- मु0अ0स0 155/22 धारा 392/34/411 भादवि बनाम हर्षदीप चालानी थाना खानपुर हरिद्वार
04- मु0अ0स0 230/26 धारा 309(4)/317(2)/3(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना डोईवाला (अंकित व हर्षदीप)

💢 बरामदगी का विवरण
————————————
01- स्कूटी सं0- UK07 HA-5479
02- एक अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर (अभियुक्त अकिंत से)
03- एक अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर का (अभियुक्त हर्षदीप से)

👮‍♂️ -:पुलिस टीम कोतवाली डोईवाला:-
—————————————————–
01- उ0नि0 चिन्तामणि मैठानी- चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट
02- हे0का0 शहबान अली
03- कानि0 सचिन राणा
04- कानि0 अखिलेश कुमार
05- कानि0 अजेन्द्र बुटोला
06- कानि0 मनोज कुमार – एसओजी
07- कानि0 सोनी कुमार – एसओजी
08- नवनीत नेगी – एसओजी
09- विपिन कुमार – एसओजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *