Dehradun

देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ नवनिर्मित बाड़े का हुआ उद्घाटन

Spread the love

देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के नवीन बाड़े का लोकार्पण एवं आमजन के लिए प्रदर्शन का शुभारंभ

देहरादून, 19 नवम्बर 2026 

आज दिनांक 19.11.2026 को मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार,  पुष्कर सिंह धामी जी के कर कमलों द्वारा देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ (व्हाइट टाइगर)- ‘तेजस’ के नवनिर्मित बाड़े का उद्घाटन एवं उसे पर्यटकों के अवलोकनार्थ खोले जाने का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय वन मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार, सुबोध उनियाल जी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

25 वर्षीय तेजस (सफेद नर बाघ) को गांधी प्राणी उद्यान, ग्वालियर से रेस्क्यू ट्रक में दिनांक 28.09.2026 को सकुशल देहरादून जू में बाड़े में स्थानांतरित किया गया था।

लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन एवं ‘जन वन’ कार्यक्रम का भी शुभारम्भ किया गया, जिसका उद्देश्य जनमानस में वन एवं वन्यजीवों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इसी क्रम में चिड़ियाघर में स्थापित व सफेद बाघ ‘तेजस’ के सुरक्षित परिवहन में योगदान देने वाली टीम तथा देहरादून चिड़ियाघर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ सामूहिक फोटो लिया गया। तेजस को एक वर्ष के लिये गोद लेने वाली कस्तुरी संस्था के सदस्यों को माननीय मुख्य मंत्री जी द्वारा एडॉप्शन सर्टीफिकेट भेंट किया गया, साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रमुख सचिव वन, श्री आर०के० सुधांशु जी द्वारा स्मृति चिह्न भेंट किया गया। माननीय वन मंत्री जी द्वारा सफेद बाघ को ग्वालियर से देहरादून लाने वाली टीम एवं देहरादून जू में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किये गये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि देहरादून में विगत वर्ष में 8 लाख से अधिक पर्यटकों के द्वारा जू का भ्रमण किया गया है जोकि इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में वन्यजीव एवं प्रकृति आधारित पर्यटन के प्रति लोगों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। सफेद बाघ जैसे आकर्षण के जुड़ने से देहरादून चिड़ियाघर की पहचान और अधिक सुद्रढ़ होगी।

वन मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा अवगत कराया गया सफेद बाघ के आने से देहरादून जू के पर्यटन आकर्षण में वृद्धि होने के साथ ही वन्यजीवों के प्रति जनसमान्य की रूचि एवं जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) कपिल लाल, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) / मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, नीना ग्रेवाल एवं वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

निदेशक, देहरादून चिड़ियाघर, वैभव कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *