UTTRAKHAND

मन की बात में नशा मुक्त युवा और महिला सशक्तिकरण पर प्रधानमंत्री का संदेश प्रेरणादायक: रेखा आर्या

Spread the love

देहरादून, 30 अगस्त 2026 कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अपने शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें एपिसोड को सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन देशवासियों में नई ऊर्जा, प्रेरणा और राष्ट्रप्रेम का संचार करने वाला रहा।

रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान पर विशेष जोर दिया है। नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूक होने और स्वस्थ एवं नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान महत्वपूर्ण है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के माध्यम से देशभर की करीब 35 लाख महिलाओं को लाभ मिला है, जिनमें लगभग 46 प्रतिशत महिला लाभार्थी हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की यह गाथा प्रेरणादायक है।

उन्होंने ‘सूर्यपथ तिरंगा यात्रा’, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सफलता और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा की गई जनभागीदारी की चर्चा को भी गौरवपूर्ण बताया।

रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन उन्हें उत्तराखंड में जनसेवा, महिला सशक्तिकरण और युवाओं को सही दिशा देने के लिए और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *