UTTRAKHAND

49 लाख से अधिक शिव भक्तों ने किये नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक

Spread the love

🔷 कांवड़ यात्रा महापर्व अंतिम चरण में — 49 लाख से अधिक शिवभक्त अब तक कर चुके है श्री नीलकंठ महादेव के दर्शन एवं जलाभिषेक।

🔱 आस्था के विराट सैलाब के बीच सुरक्षा, सेवा और सुचारु व्यवस्थाओं का दायित्व पूरी निष्ठा से निभा रही पौड़ी पुलिस।

सावन मास में आयोजित प्रसिद्ध श्री नीलकंठ महादेव कांवड़ यात्रा लगभग अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अटूट श्रद्धा और आस्था का अनुपम संगम बने इस महापर्व में 49 लाख से अधिक शिवभक्त एवं श्रद्धालु श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक एवं दर्शन कर अपने गंतव्यक के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। वहीं आज दिनांक 11.08.2026 को 12:00 बजे तक लगभग 03 लाख श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक एवं दर्शन किया। यात्रा के समापन की ओर अग्रसर होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था निरंतर चरम पर बनी हुई है।

शिवभक्तों/श्रद्धालुओं की इस विशाल यात्रा को सुगम, सुरक्षित, व्यवस्थित एवं निर्बाध बनाए रखने हेतु पौड़ी पुलिस प्रारंभ से ही पूरी तत्परता, समर्पण और पेशेवर दक्षता के साथ प्रत्येक मोर्चे पर डटी हुई है। कठिन परिस्थितियों और अत्यधिक भीड़ के दबाव के बीच भी पुलिस अधिकारी एवं जवान पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *