देहरादून-हरिद्वार मार्ग मनीमाई मंदिर समीप दर्दनाक हादसा: पीकअप से टकराई इको गाड़ी, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल
डोईवाला/देहरादून
देहरादून-हरिद्वार रोड पर मणिमाई मंदिर (टोल के पास) बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही इको गाड़ी सड़क किनारे अनियंत्रित खड़े एक लोडिंग वाहन से टकरा गई। हादसे के वक्त इको गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तो वही उपचार के दौरान और दो की मौत हो गई वहीं 3 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
अचानक निकला लोडर का टायर
जानकारी के अनुसार, इको गाड़ी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे एक लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया। टायर निकलने के कारण लोडर अनियंत्रित हो गया और पीछे से आ रही इको गाड़ी उससे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयानक थी कि इको गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और आगे बैठे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को 108 के माध्यम से तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
