PAURI GARHWAL

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत जनपद गढ़वाल में एक दिवसीय अवकाश का आदेश जारी

Spread the love

पौड़ी गढ़वाल

।। आदेश ।।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 18 अगस्त, 2026 को सांय 06.30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 19.08.2026 को जनपद गढ़वाल में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।

अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत छात्र/छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर, दिनांक 19.08.2026 (बुद्धवार) को शैक्षणिक कार्य हेतु जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

ह०-जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *