पटेलनगर क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनवारण
*कोतवाली पटेलनगर*
*अपराधियों के मंसूबो पर पानी फेरती दून पुलिस।*
*घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।*
*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद।*
देहरादून । दिनाँक 11-08-2026 को वादी हिमांशु पुत्र वासुदेव निवासी पहलवान ढाबा पटेलनगर देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर देहरादून पर तहरीर दी कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनके घर से उनका मोबाईल फोन सेमसंग कम्पनी चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-520/2026 धारा-303(ए)/331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गयी। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक: 12-08-2026 को चक्की टोला जाने वाले रास्ते पर चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों अर्सलान व सूफियान को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किया गया वादी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त मोबाइल फोन को चोरी किया गया था। जिसे वो अपने नशे की पूर्ति की व्यवस्था करने हेतु किसी को बेचने की फिराक में थे, इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1-अर्सलान पुत्र वकील अहमद निवासी पंजाबी काँलोनी आईएसबीटी पटेलनगर देहरादून उम्र 21 वर्ष
2-सुफियान पुत्र रईस अहमद निवासी पठानपुरा नजीबाबाद थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उ0प्र0 हालपता किरायेदार कारगी निकट बडी मस्जिद पटेलनगर देहरादून उम्र 19 वर्ष
*बरामदगी* : घटना में चोरी किया गया स्मार्ट फोन सैमसंग कम्पनी।
*पुलिस टीम:*
1-उ0नि0 ओमवीर सिंह
2-हे0 का0 सुशील कुमार
3-का0 प्रवीण पुण्डीर
