UTTRAKHAND

एसएसपी दून के निर्देशों पर एसपी ऋषिकेश द्वारा कावड़ मेला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

कावड यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण पडावों, घाटों का भ्रमण कर कावंड मेले में पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कांवड़ मेले में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों से वार्ता कर किया उनका उत्साहवर्धन

ड्यूटी के दौरान पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का पालन करने के दिये निर्देश

बरसात के मौसम के दृष्टिगत ड्यूटी के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने के सभी अधीनस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों को दिये निर्देश

ऋषिकेश । सुगम एवं सुरक्षित कावड़ यात्रा हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर आज दिनांक – 03/08/2026 को पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा कावड यात्रा के महत्वपूर्ण पडावों, गंगा घाटों आदि स्थानों का भ्रमण कर कावंड मेले हेतु किये गये पुलिस प्रबन्धों का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान एसपी ऋषिकेश द्वारा पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

भ्रमण के दौरान एसपी ऋषिकेश द्वारा कावड़ मेले में आये श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। वार्ता के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को उनकी सुरक्षित एंव सुगम यात्रा हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।

तत्पश्चात एसपी ऋषिकेश द्वारा द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों से वार्ता कर उनका उत्साह वर्धन करते हुए बरसात के मौसम के दृष्टिगत अपने स्वास्थय का ध्यान रखने तथा पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *