Dehradun

इग्नू में नए पाठ्यक्रम हेतु पंजीकरण हुआ शुरू

Spread the love

दिनांक : 03 अगस्त , 2026

*1 . इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नवीन प्रवेश (Fresh Admission) एवं पुनः पंजीकरण (Re-registration) की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तक विस्तारित की।*

*2 . इग्नू से करें मास्टर ऑफ़ साइंस (M.Sc.) (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग) -MSCAIML*

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 से मास्टर ऑफ़ साइंस (M.Sc.) (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग) -MSCAIML कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम अत्याधुनिक तकनीकों और उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ किया गया है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, कार्यरत पेशेवरों तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग भविष्य की नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकों में शामिल हैं। इग्नू का एम.एससी. (AI एवं ML) कार्यक्रम विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी तकनीकी दक्षता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के माध्यम से यह कार्यक्रम उन विद्यार्थियों और कार्यरत पेशेवरों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा, जो गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के साथ-साथ अपने व्यावसायिक दायित्वों का भी निर्वहन करना चाहते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जो विद्यार्थी अभी भी प्रवेश से वंचित हैं उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस विस्तारित अवधि का अधिकतम लाभ उठाते हुए समय रहते अपना प्रवेश अथवा पुनः पंजीकरण सुनिश्चित करें और अपने शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा दें।

इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर Student Services के Admission अनुभाग के माध्यम से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश की पुष्टि के उपरांत पात्र छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के समय अभ्यर्थी अपना स्वयं का ई-मेल पता एवं मोबाइल नंबर ही दर्ज करें, ताकि विश्वविद्यालय द्वारा भेजी जाने वाली सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे उन्हें प्राप्त हो सकें। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी EMPC-IGNOU के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी उपलब्ध है।

आपसे अनुरोध है कि इस जनहितकारी सूचना को अपने प्रतिष्ठित समाचार-पत्र एवं अन्य प्रचार माध्यमों के द्वारा जन जन तक पहुँचाने का कष्ट करें।

सादर

भवदीय,

(डॉ. अनिल कुमार डिमरी)
वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख
इग्नू, क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *