Dehradun

मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

*”ऑपरेशन प्रहार”*

*कोतवाली विकासनगर*

*एसएसपी दून की सख्ती से नशा तस्करों की हर कड़ी को तोड़ती दून पुलिस*

*अभियुक्ता के कब्जे से 11 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 37 ग्राम स्मैक हुई बरामद*

*अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल*

देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 02/08/2026 की रात्रि कुंजा ग्रान्ट क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक महिला अभियुक्ता मुस्कान पत्नी सोनू को 37 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0 – 230/26 धारा- 08/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि उक्त स्मैक वह एक अन्य स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाई है, जिसे बेचकर वो मुनाफा कमाने की फिराक में थी, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्ता से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुकी है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता*

मुस्कान पत्नी सोनू निवासी ग्राम – कुन्जा ग्रान्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष

*बरामदगी:-*

1- 37 ग्राम स्मैक *(अनुमानित मूल्य 11 लाख 10 हज़ार रु०)*
2- 01 इलैक्ट्रानिक तराजू

*आपराधिक इतिहास:-*

01- मु0अ0सं0 – 480/2023 धारा -8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
02- मु0अ0सं0 230/2026 धारा -8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून।

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी कुल्हाल
2- का0 रजनीश
3- म0का0 रुचिता डोभाल
4-पी0आर0डी0 आनन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *