उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत डीएम देहरादून ने दिए यहाँ शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश के आदेश

Spread the love

देहरादून । जनपद देहरादून में श्रावण कांवड मेला-2026 प्रारम्भ होने के फलस्वरूप तहसील ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरिपुरकलां में दिन-प्रतिदिन कांवडियों का आवागमन बढ़ने तथा सड़क पर अत्यधिक भीड़ होने से जिला प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में कांवडियों के आवागमन हेतु मार्ग बन्द / डायवर्ट किया जाना है। कांवड मेले के दौरान दिन-प्रतिदिन कांवडियों की बढ़ती भीड़ के कारण आवागमन मार्ग के बन्द / डायवर्ट होने तथा कांवड मेले की चरम अवधि में जनपद में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मध्यनजर विद्यालय आने-जाने में छात्र-छात्राओं को होने वाली कठिनाई व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनहित में तहसील ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरिपुरकलां स्थित विद्यालयी शिक्षा के अन्तर्गत संचालित समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों, समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक / तकनीकि शिक्षण संस्थानों तथा ऑगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 31 जुलाई, 2026 से दिनांक 11 अगस्त, 2026 तक भौतिक रूप से शैक्षणिक कार्य हेतु अवकाश घोषित किया जाता है।

उक्त अविधि में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों को बनाये रखने के लिए ऑनलाईन शिक्षण कार्य सम्पादित किया जायेगा।

उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये।

(डा० आशीष चौहान) जिला मजिस्ट्रेट, देहरादून।

संख्या/125

/ कांवड मेला/2026-27 दिनांक-तदैव।

प्रतिलितिः- निम्नांकित को सूचनार्थ एवं उक्तानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित :-

1-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून।

2-मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून।

3-अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / (प्रशासन) देहरादून।

4-नगर आयुक्त, नगर निगम, ऋषिकेश।

5-उप जिलाधिकारी, ऋषिकेश / डोईवाला।

6-तहसीलदार, ऋषिकेश।

7-मुख्य शिक्षाधिकारी, देहरादून।

8-प्रशिक्षण संस्थान (हरिपुरकलां क्षेत्रान्तर्गत) प्राचार्य / संस्थाध्यक्ष, समरत डिग्री कॉलेज, उच्च शिक्षण संस्थान, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं

9-खण्ड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला।

10-प्रवन्धक / प्रधानाचार्य, सगरत सरकारी / गैर-सरकारी, विद्यालय (हरिपुरकलां क्षेत्रान्तर्गत)

11-में समस्त दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित करवाना सुनिश्चित करें जिला सूचना अधिकारी, देहरादून को इस निर्देश के साथ कि उक्त सूचना को जनहित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *