Dehradun

दिवंगत निरीक्षक मनोज मनराल के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Spread the love

मुख्यमंत्री उत्तराखंड, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिवंगत मनोज मनराल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी अपनी श्रद्धांजलि

देहरादून । दिनाँक – 22/07/2026 को जनपद देहरादून में निरीक्षक एल0आई0यू0 के पद नियुक्त निरीक्षक श्री मनोज मनराल जी का हृदयघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया था।

देहरादून । दिवंगत मनोज मनराल के पार्थिव शरीर को आज दिनाँक 23/07/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गयी। इस दौरान मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक अभिसूचना अभिनव कुमार व अन्य उच्चाधिकारियो द्वारा दिवंगत मनोज मनराल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय द्वारा मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की तथा दिवंगत श्री मनोज मनराल जी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *