Dehradun

एसएसपी दून के नेतृत्व में आमजन की सहायता को सदैव तत्पर दून पुलिस, लौटाए खोये मोबाइल फोन

Spread the love

थाना सेलाकुई

खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने 03 लाख से अधिक कीमत के गुम हुए 15 मोबाइल फोनो को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द

अपने खोये हुए मोबाइलों को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा की गयी उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा, दून पुलिस का किया आभार प्रकट

देहरादून । भारत सरकार द्वारा संचालित संचार सारथी (CEIR) पोर्टल पर एसएसपी देहरादून के निर्देशन में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत थाने पर मोबाईल खोने की गुमशुदगी रिपोर्ट या शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल उक्त मोबाइल खोने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फोन को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेसिंग हेतु लगाया जाता है।

कोतवाली सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम द्वारा आज 15/07/2026 को अलग-अलग कंपनियों के 15 मोबाईल फोन कीमत करीब 320000/- कोे सीईआईआर पोर्टल की सहायता से बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया गया, जिनके द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
इस वर्ष थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा अभी तक लगभग 21 लाख रू0 मूल्य के 85 मोबाईल फोन सीईआईआर पोर्टल के माध्यम बरामद कर उनके मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *