देहरादून में 26/08/2026 को बारावफात शोभायात्रा के दृष्टिगत यातायात रहेगा डायवर्ट
*ट्रैफिक प्लॉन*
*समय प्रातः 08.00 बजे से समाप्ति तक*
देहरादून ■ उक्त शोभायात्रा के साथ –साथ यातायात भी चलेगा। शोभा यात्रा सडक के बांयी ओर चलेगी साथ ही दाहिने तरफ से यातायात भी चलता रहेगा। आवश्यकता पडने पर आंशिक रूप से पटेलनगर मण्डी, लालपुल, बल्लीवाला चौक तथा सहारनपुर चौक से यातायात को डायवर्ट किया जायेगा।
■ शोभा यात्रा के प्रिन्स चौक पहुँचने पर प्रिन्स चौक से द्रोण कट जाने वाला यातायात को आंशिक रूप से चन्दननगर कट होते हुये दून चौक की ओर भेजा जायेगा।
■ शोभा यात्रा के द्रोण कट से कचहरी रोड की ओर आने पर तहसील चौक से प्रिन्स चौक जाने वाले यातायात को रोक –रोक कर छोडा जायेगा तथा शोभायात्रा के द्रोण कट पास करने पर प्रिन्स चौक से आने वाले यातायात को तहसील चौक की ओर भेजा जायेगा।
■ शोभा यात्रा के दून चौक पहुँचने पर तहसील चौक से दून चौक जाने वाले यातायात को प्रिन्स चौक की ओर भेजा जायेगा एवं बुद्धा चौक से दून चौक जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक से तहसील चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
■ शोभा यात्रा के बुद्धा चौक पास करने पर मनोज क्लिनिक की ओर कोई भी यातायात नही भेजा जायेगा।
■ शोभा यात्रा के दृष्टिगत बुद्धा चौक पास करने के पश्चात कॉन्वेट तिराहा से मनोज क्लिनिक की ओर कोई भी यातायात नही आयेगा साथ ही मनोज क्लिनिक से यातायात को क्रॉस रोड की ओर भेजा जायेगा।
■ शोभा यात्रा के दृष्टिगत क्रॉस रोड से आने वाले यातायात को मनोज क्लिनिक से मुख्य शाखा एस0बी0आई0 बैंक की ओर भेजा जायेगा।
■ शोभायात्रा के मजार पहुँचने पर यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा।
