Dehradun

एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियो के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

Spread the love

*”ऑपरेशन प्रहार”*

*कोतवाली ऋषिकेश*

एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियो के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

*वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना को अजांम देने वाले 02 वाहन चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई मोटरसाइकिल हुई बरामद*

*पुनः वाहन चोरी की घटना को अजांम देने की फिराक में घूम रहे अभियुक्त, पुलिस ने चैकिंग के दौरान दबोचा*

देहरादून । वादिनी उपासना पत्नी प्रदीप कुमार निवासी काले की ढाल ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी मोटर साईकिल सं0- यू0के0-14एफ-3429 अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 280/2026 धारा 303(2)बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण एंव अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल व आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल अभियुक्त के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई, तथा प्राप्त जानकारियों के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 09-07-2026 को चैकिंग के दौरान ऋषिकेश में गोल चक्कर से लेबर कालोनी तिराहे की तरफ जाने वाले रास्ते से वाहन चोरी की घटना को अजांम देने वाले 02 अभियुक्तों (1) संदीप रावत (2) विशाल पाल को चोरी की मोटरसाइकिल सं0- यू0के0-14एफ-3429 के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया कि उनके द्वारा लगभग 02 सप्ताह पूर्व काले की ढाल, ऋषिकेश से उक्त मोटरसाइकिल को चोरी किया था तथा आज दोनों अभियुक्त फिर से वाहन चोरी की घटना को अजांम देने की फिराक में घूम रहे थे, कितु पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।

*बरामदगी का विवरण*

मोटरसाइकिल सं0- यू0के0-14एफ-3429

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 राजकुमार, कोतवाली ऋषिकेश
2- का0 प्रदीप कुमार
3- का0 सौरभ चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *