Dehradun

शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

Spread the love

*थाना रायपुर*

दिनांक 05.06.2026 को वादिनी द्वारा थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त कमल सिंह रावत पुत्र सत्येंद्र सिंह रावत द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये व किसी को इस सम्बंध में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है । वादिनी की तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर पर *मु0अ0स0 228/2026 धारा 115(2)/352/69 बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत किया गया ।


प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी कर मैनुवली जानकारी एकत्रित करते हुए दिनांक 25.06.2026 को अभियुक्त कमल को मोथरोवाला के पास से गिरफ्तार किया गया ।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
अभियुक्त कमल सिंह रावत पुत्र सत्येंद्र सिंह रावत निवासी मोनाल एनक्लेव लेन नंबर 7 बंजारावाला थाना पटेलनगर उम्र 24 वर्ष।

*पुलिस टीम*
1. म0उ0नि0 नीमा
2. उ0नि0 अजय भट्ट
3. का0 संकेश शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *