रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण
सेल देहरादून
दिनांक- 26-06-2026
*ऑपरेशन प्रहार*
*थाना रायपुर*
*एस एस पी देहरादून की कुशल रणनीति से अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस*
*घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
*अभियुक्तो के कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 07 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी बरामद*
*घटना का विवरण*
वादी श्री सूरज रावत निवासी शांति विहार रायपुर देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर आकर एक तहरीर दी कि अज्ञात चोरो द्वारा वादी के घर से ज्वैलरी चोरी कर ली हैं। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-247/2026 धारा-305(a)बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए।जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही इस प्रकार के अपराधों में पूर्व में जेल गए अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 25/06/2026 को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तो 01-सोएब खान पुत्र जफर खान तथा 02-अजहर पुत्र जफर खान को लाडपुर रिंग रोड जंगल की तरफ से जाते हुए गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 07 लाख रुपए मूल्य की ज्वेलरी बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनों नशे के आदी हैं तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1- सोएब खान पुत्र जफर खान निवासी भगत सिंह कॉलोनी थाना रायपुर उम्र 21 वर्ष।
मूल निवास- मछली बाजार नजीबाबाद उत्तर प्रदेश।
2- अजहर पुत्र जफर खान निवासी उपरोक्त
*बरामद माल*
*(1)* घटना में चोरी की गई लगभग 07 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 नरेंद्र बिष्ट
2-हे0कानि0 दीप प्रकाश
3-हे0कानि0 प्रेम पवार
4- कानि0 मुकेश कंडारी
*SOG टीम*
1- हे0कानि0 किरण
2- कानि0 नवनीत
