UTTRAKHAND

परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा पर फोकस, नोडल अधिकारी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

Spread the love

पौड़ी गढ़वाल । दिनांक 21 जून 2026 को जनपद पौड़ी के दो परीक्षा केंद्रों—केंद्रीय विद्यालय पौड़ी एवं राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में आयोजित होने वाली NEET (UG)-2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार/नोडल अधिकारी NEET (UG)-2026 द्वारा दोनों परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *