UTTRAKHAND

STF ने द मॉल ऑफ देहरादून में चलाया जन-जागरूकता अभियान

Spread the love

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखंड
दिनांकः 20/06/2026

नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के अंतर्गत मॉल ऑफ देहरादून में नुक्कड नाटक के माध्यम से आम जनमानस को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
 *उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा द मॉल ऑफ देहरादून में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।*
 *कार्यक्रम में आम नागरिकों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों, कानूनी परिणामों तथा नशे के विरुद्ध सामूहिक सहभागिता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।*
 *ANTF द्वारा नशा मुक्ति संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों एवं इसके सामाजिक प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।*
 *नागरिकों से मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री अथवा सेवन संबंधी सूचनाएं पुलिस के साथ साझा करने की अपील की गई तथा “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया।*

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” के अंतर्गत तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF द्वारा राज्य को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) को नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने एवं राज्यभर में कड़ी निगरानी बनाए रखने तथा लोगो को नशे के दुष्प्रभावो के प्रति जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया है।
*इसी क्रम में आज दिनांक 20.06.2026 को “ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” के अंतर्गत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा मॉल ऑफ देहरादून में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे की लत से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के प्रति जागरूक करना था।*
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:
• युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया।
• स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
• नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
• कलाकारों द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
• नाटक के माध्यम से नशे के कारण व्यक्ति, परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रदर्शित किया गया।
• युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने एवं जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
• उपस्थित लोगों द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया गया।
*कार्यक्रम के दौरान ANTF टीम ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए नशे के खिलाफ एक सशक्त संदेश दिया।*
उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियानों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
*एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), उत्तराखण्ड द्वारा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर जनसामान्य को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जाता रहेगा तथा “ड्रग फ्री देवभूमि” के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। है। *एसटीएफ द्वारा आमजन से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस अथवा STF को उपलब्ध कराकर ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *