डोईवाला पुलिस द्वारा 01 शराब तस्कर को 53 टेट्रा पैक देशी शराब माल्टा के साथ किया गिरफ्तार
कोतवाली डोईवाला,देहरादून पुलिस
दिनांक 04.06.2026
————————————-
देहरादून । पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशन मे राज्य मे कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत शराब/मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले असमाजिक तत्वो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वर्तमान मे प्रचलित *“ऑपरेशन प्रहार”* के अन्तर्गत *श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून* द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को प्रभावी कार्यवाही कर अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । निर्गत निर्देशो के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर पूर्व से गठित टीम को उक्त सन्दर्भ मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
उपरोक्त क्रम मे कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा दिनांक 03.06.2026 को केशवपुरी बस्ती, डोईवाला मे चैकिंग के दौरान *अभियुक्त कारी कुमार पुत्र राम विशेष निवासी केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र- 19 वर्ष* से 53 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब माल्टा बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी अभियुक्त व बरामदगी अवैध शराब होने पर थाना डोईवाला पर नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किये गये।
_*पुलिस टीम*_
============
01-कानि0 मनीष वेदवाल
03-कानि0 विपिन कुमार
