उपाध्यक्ष देसराज कर्णवाल मिस्सरपुर में किया जनसंवाद, शिविर लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
हरिद्वार 25 मई 2026
समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) देसराज कर्णवाल आज हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम मिस्सरपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह शिविर कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अनुमोदित है।
मा० उपाध्यक्ष महोदय दोपहर 1:00 बजे से आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास, शौचालय व नाली-खड़ंजा से जुड़ी समस्याएं सुनी। जिनमें कुल 18 समस्याएं आयी और उनमें से 5 समस्यायो का मौके पर ही समाधान कराया और बाकी समस्याओं को मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
यहां अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित शिविर में सभी रेखीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों की शिकायतों का संज्ञान लेकर पात्र लाभार्थियों के फॉर्म मौके पर भरवाए।
श्री कर्णवाल ने कहा, “धामी सरकार का संकल्प है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। शिविरों के माध्यम से हम जनता के द्वार पर शासन लेकर जा रहे हैं, ताकि किसी को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारी हर प्रकरण को गंभीरता से लें और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।”
कार्यक्रम में सहायक समाज कल्याण अधिकारी ममता जालवाल, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान पंकज चौहान, ग्राम विकास अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, पशुपालन विभाग अधिकारी प्रवीण कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविन्द्र , जल निगम अधिकारी अर्चित, आंगनवाड़ी से रेखा सैनी और रविता देवी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
