देहरादून

एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के हौसलें पस्त करती दून पुलिस

Spread the love

*“ऑपरेशन प्रहार”*

*कोतवाली सहसपुर*

*युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

देहरादून । दिनांक – 23/05/2026 को वादी अब्दुल सलाम पुत्र जागीर हसन निवासी ग्राम- केदारावाला, सहसपुर द्वारा कोतवाली सहसपुर पर तहरीर दी गई कि राघव पुत्र अज्ञात व उसके 6-7 अन्य साथियों द्वारा बालूवाला क्षेत्र में उनकी मोटर साइकिल को रोककर उनके साथ मारपीट की गई तथा उन्हें जबरदस्ती अपनी गाडी में बैठाकर शंकरपुर की तरफ ले गये, इस दौरान सभी व्यक्तियों द्वारा उनके साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें धमकाकर उनके पास रखे 05 हजार रू0 लूट लिये। तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर धारा -115(2)/126(2)/351(3)/352/191(2)/191 (3)/140(3)/309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली सहसपुर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में नामजद अभियुक्त राघव शर्मा पुत्र संजय शर्मा को बाद आवश्यक पूछताछ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

राघव शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी मौहल्ला कोटला, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर, उ0प्र0, हाल पता- बंजारा गली, थाना सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 नीरज कुमार
2- हे0का0 डब्बल सिंह
3- का0 त्रेपन सिह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *