UTTRAKHAND

भैरव भवानी सिद्धपीठ में हुआ 28 वें वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन

Spread the love

ऋषिकेश/देहरादून । ऋषिकेश क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भैरव भवानी दरबार में वार्षिक भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दरबार पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा और हवन के साथ हुई जिसमें आज महाभिषेक प्रातः 5 बजे वेद पारायण प्रातः 7 बजे हवन पूर्णाहूती 11.30 बजे डोली के दर्शन 11:30 से 1 बजे तक हुए फिर आरती पूजन सम्पन्न हुआ तत्पश्चात महाभोग एवं विशाल भण्डारा शुरू किया गया। आयोजित भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भंडारा प्रसाद लिया। पूरे परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। भंडारे में सभी लोगों के लिए प्रसाद और भोजन की व्यवस्था की गई थी। सभी भक्तों एवं ब्राह्मणों द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के सफल समापन पर ट्रस्ट के सदस्यों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

आयोजक-भैरव भवानी जन सेवा ट्रस्ट भैरव भवानी सिद्ध पीठ रुषाफार्म, गुमानीवाला

पावन सानिध्य

पूज्य गुरुदेव श्री कृपालु जी महाराज 

नोट – भैरव भवानी जन सेवा ट्रस्ट के द्वारा किए जाने वाले आयोजन जैसे विभिन्न स्थानों में यज्ञ अनुष्ठान एवं पौराणिक कथाओं के माध्यम से विभिन्न पुराणों की कथाओं का विशाल आयोजन के साथ अनेक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं चार धाम की यात्रा जैसे धार्मिक आयोजन समय-समय पर होते है अतः समिति की नियमावली का अवलोकन कर अपनी सदस्यता ग्रहण कर धार्मिक कृत्यों के पुण्यार्जन के भागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *