देहरादून

पिता की पुलिस वर्दी व पी-कैप का खुमारी दून पुलिस ने एक झटके में उतारी

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार

कोतवाली मसूरी

वाहन में वर्दी व पी कैप रखकर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त द्वारा रौब झाड़ने के लिए अपने पिता की वर्दी व पी कैप को रखा था गाड़ी में

वर्तमान में संचालित चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दृष्टिगत कोतवाली मसूरी क्षेत्र में यातायात का दबाव निरंतर बढ़ रहा है, आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान लाइब्रेरी चौक पर वैगनआर कार संख्या UP 15 DZ 2906 आती दिखाई दी, जिसके डैशबोर्ड पर उत्तरप्रदेश पुलिस की पी-कैप व पिछले दरवाजे पर हैंगर में उत्तरप्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक की वर्दी टंगी नजर आई, जिस पर शक होने पर उक्त वाहन को रोक कर चेक किया तो वाहन चालक द्वारा अपना नाम विनय सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश) बताया, जो नशे की हालत में वाहन चलाता हुआ मिला, जिसके साथ उसके तीन अन्य साथी भी वाहन में बैठे मिले। उक्त युवक से उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी और पी कैप के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत है और टोल टैक्स व पार्किंग शुल्क से बचने व अन्य स्थलों पर अपने को पुलिस विभाग से जुड़ा होने का फायदा उठाने के लिए उसके द्वारा उक्त सरकारी वर्दी व पी कैप अपने साथ रखी गई थी, पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए वाहन चालक को नशे में वाहन चलाने पर व नियमो का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।

इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान वाहनों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहन चालकों का भी चालान कर फिल्म उतारी गई व सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।

देहरादून पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, जिससे चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।

कोतवाली मसूरी द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण 

कुल चालान – 98

चालान नो पार्किंग माननीय न्यायालय- 67

चालान ब्लैक फिल्म- 01

संयोजन शुल्क – 500

चालान खतरनाक ढंग से वाहन चालान-05- 5000 रूपये नकद

01 कार सीज ड्रिंक एंड ड्राइव

03 दो पहिया वाहन सीज़

चालान यातायात नियमों का उल्लंघन- 21- 12,500 नकद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *