उत्तराखंडदेहरादून

पहाड़ी गमछा उत्तराखंड की पहचान का प्रतीक बनेगा,CM धामी ने किया लॉन्च

Spread the love

पहाड़ी गमछा उत्तराखंड की पहचान का प्रतीक बनेगा,CM धामी ने किया लॉन्च

देहरादून से जगमोहन मौर्य की खास रिपोर्ट 

देहरादून।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज पहाड़ी गमछा लॉन्च किया। पहाड़ी गमछा को हिमालयन सेंटर ने तैयार किया है।इस दौरान सीएम ने कहा कि ब्रह्मकमल टोपी की तरह पहाड़ी गमछा भी उत्तराखंड की पहचान का प्रतीक बनेगा।

हिमालयन सेंटर के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) समीर शुक्ला ने उनके उत्पाद को लॉन्च करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।समीर ने कहा वह उत्तराखंड के अनूठे वस्त्रों और पोशाकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में प्रयासरत हैं। इस साल फरवरी में हुए राज्य विधानसभा चुनाव से पूर्व अपनी सभाओं में प्रधानमंत्री के ब्रह्मकमल टोपी पहनने के बाद से इसकी लोकप्रियता बढ़ी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन सेंटर की ओर से तैयार किए गए ‘पहाड़ी गमछा’ को लॉन्च किया। सीएम धामी ने अपने सरकारी आवास से इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि ब्रह्मकमल टोपी की तरह ‘पहाड़ी गमछा’ भी उत्तराखंड की पहचान का प्रतीक बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *