देहरादून

युवक पर लाठी- डंडो से हमला करने वाले 05 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

“ऑपरेशन प्रहार”*

*कोतवाली कैंट*

*एसएसपी दून के निर्देशों पर अपराधियों पर नकेल कसती दून पुलिस*

*रोड रेज की घटना के चलते अभियुक्तों द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम*

देहरादून । दिनांक: 05/05/26 को वादी यश मित्तल निवासी अविरल अपार्टमेंट कैनाल रोड किशनपुर देहरादून द्वारा कोतवाली कैण्ट पर लिखित तहरीर गढी कैण्ट स्थित दून स्कूल के पास उनके साथ 05 व्यक्तियों द्वारा उनका वाहन रोेककर लाठी डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट करने, पैसे एवं चेन छीनने के सम्बन्ध में दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली कैण्ट पर मु0अं0सं0- 75/26 धारा- 117(2)/126(2)/191 (2)/191(3)/304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में प्रकरण की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर कोतवाली कैण्ट पर घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त फ्रान्क्स वाहन को सीज किया गया। अभियोग की प्रारम्भिक विवेचना में सीसीटीवी फुटेज व प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर रोड रेज के चलते मारपीट की उक्त घटना का होना तथा प्रकरण में वादी से चेन अथवा पैसे छीनने जैसी किसी भी घटना का होना प्रकाश मे नहीं आया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1 – सुजल पुत्र श्री आदेश श्रीवास्तव निवासी 60/1 इंदिरा कॉलोनी चख्खुवाला देहरादून उम्र 22 वर्ष ।

2-मयंक श्रीवास्तव पुत्र श्री आदेश श्रीवास्तव निवासी 7/1 इंदिरा कॉलोनी चख्खुवाला देहरादून उम्र- 20 वर्ष।

3-अमन पुत्र श्री शिव थापा निवासी इंदिरा नगर कॉलोनी चख्खुवाला देहरादून उम्र 28 वर्ष ।

4-सुमित पुत्र कमल सोनकर निवासी 95 चक्खुवाला मोहल्ला कोतवाली नगर उम्र 28 वर्ष

5- नवीन यश सोनकर पुत्र प्रकाश सोनकर 14 नशविला रोड देहरादून उम्र-24 वर्ष

*बरामदगी:-*

घटना में प्रयुक्त फ्रान्क्स कार संख्या: यू0के0-07-बीएच-8747

*पुलिस टीम:-*

1- म0उ0नि0 विनयता चौहान, चौकी प्रभारी बिंदाल

2- का0 मनोज उप्रेती

3- का0 योगेश सैनी

4- का0 सूरज राणा

5- का0 दिनेश यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *