जनपद उत्तरकाशी – SDRF ने एक अज्ञात शव को किया बरामद
उत्तरकाशी।आज दिनाँक 18 नवम्बर 2023 को जनपद नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी से सूचना प्राप्त हुई कि जोशियाडा बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम APC त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त शव को रोप की सहायता से बैराज से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
उक्त शव एक पुरुष का है, जिसकी शिनाख़्त अभी नही हो पाई। संबधित थाने द्वारा शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।
