देहरादून

कहिए — “हम भी डीएम सविन बंसल के साथ हैं

Spread the love

देहरादून । मेरा सभी वकील साथियों से विनम्र आग्रह है कि कृपया एक ईमानदार और जनहित में काम करने वाले अधिकारी डीएम सविन बंसल का बेवजह विरोध न करें। हमारे जिले में ऐसे अधिकारी बहुत कम आते हैं जो सच में जनता के हित में काम करने का साहस दिखाते हैं।

नाराजगी जताना सभी का अधिकार है, लेकिन हर बात पर किसी अधिकारी के ट्रांसफर की मांग करना समाधान नहीं हो सकता। अगर कोई अधिकारी व्यवस्था सुधारने और जनहित में काम कर रहा है, तो उसका समर्थन करना भी समाज की जिम्मेदारी है।

देहरादून के डीएम सविन बंसल ने अपने काम से यह साबित किया है कि ईमानदारी और निष्ठा से काम किया जाए तो जनता का भरोसा अपने आप बन जाता है। सरकार को भी यह समझना चाहिए कि जनहित में काम करने वाले अधिकारी को बेवजह हटाने की मांग उचित नहीं है।

👉 आइए, सही के साथ खड़े हों।
कहिए — “हम भी डीएम सविन बंसल के साथ हैं।” ✊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *