उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य

नगर निगम देहरादून द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए चला रहा अभियान

Spread the love

उत्तराखंड/देहरादून
देहरादून से जगमोहन मौर्य की खास रिपोर्ट

* उत्तराखंड में डेंगू का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है 24 घंटे में जहां डेंगू मरीजों की संख्या 13 हुई तो वही अब यह संख्या प्रदेश भर में 3 सौ के पार हो चुकी है,गौरतलब है कि हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी के साथ नैनीताल में भी सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं । वही डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम देहरादून द्वारा इसे एक बड़े अभियान के तौर पर लिया जा रहा है।

नगर के मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि सभी वार्ड में सफाई अभियान बृहद रूप में चलाया जा रहा है, साथ ही फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की तरफ से स्थानीय जनता से भी अपील कि जा रही है कि वे भी इस भयावा स्थिति में नगर निगम का सहयोग करें। साथ ही मेयर ने कहा कि समय समय पर अधिकारियों के साथ बैठक भी की जा रही है।
सुनील उनियाल गामा, मेयर देहरादून*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *