देहरादून

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बैंक के लेन-देन पर लगाई रोक

Spread the love

देहरादून ।  अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में हुए बड़े वित्तीय घोटाले और अनियमितताओं के खुलासे के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

अब खाताधारकों का धैर्य जवाब दे रहा है। आक्रोशित खाताधारकों ने मामले में RBI के महानिदेशक को पत्र लिखकर बैंक अधिकारियों और तत्कालीन जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों की मिलीभगत की जांच की मांग की है। राजधानी देहरादून में आरबीआई बैंक के परिसर के बाहर खाता धारकों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ भी किया है।

​खाताधारकों द्वारा भेजे गए शिकायती पत्र में गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि RBI जिस घोटाले को वर्ष 2013-14 से बता रहा है, उसका पर्दाफाश 12 साल बाद अब जाकर क्यों किया गया? बैंक का हर साल चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) से ऑडिट कराया जाता रहा, फिर भी इतनी बड़ी वित्तीय अनियमितता पकड़ में क्यों नहीं आई?

खाताधारकों ने इसे बैंक अधिकारियों और तत्कालीन जांचकर्ताओं की आपसी मिलीभगत और एक सुनियोजित षड्यंत्र करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *