बाल दिवस के अवसर पर प्रारंभ होगा एक चिट्ठी लिखिये उत्सव
शुभारम्भ:
*राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बनियावाला, देहरादून*
*14 नवम्बर प्रातः 11 बजे*
विशिष्ट उपस्थिति:
मेज. (से.नि.) महावीर सिंह रावत, संयोजक बालवन
श्री मुकेश नौटियाल, साहित्यकार
आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है
*सार्वजनिक शिक्षा से जुड़े हुए स्कूल के बच्चे पढ़ी हुई किताबों के बारे में चिट्ठी लिखेंगे*.

सर्वजनिक शिक्षा में समाज की रचनात्मक भूमिका के अभियान
कोना कक्षा का-धाद द्वारा बाल दिवस के अवसर पर एक चिट्ठी लिखिये उत्सव शुरू किया जाएगा.
●*जिसमें सार्वजनिक शिक्षा से जुड़े हुए स्कूल के बच्चे इस वर्ष पढ़ी हुई किताबों के बारे में चिट्ठी लिखेंगे*
● *कोना कक्षा का कार्यक्रम से जुड़े हुए स्कूल कोना सहयोगियों द्वारा भेजी गयी किताबों के बारे में लिखेंगे.*
●*वहीं अन्य स्कूल के छात्र अपने प्रधानाचार्य अथवा परिचित को इस वर्ष पढ़ी गयी किताबों के बारे में चिट्ठी लिख सकते हैं।*
● *चिट्ठियों का यह उत्सव पूरे एक माह तक चलेगा. जिसमें प्रदेश के सैकड़ों बच्चे 14 नवंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर तक चिट्ठियाँ लिखेंगे.*
●*इस दौरान लिखी गयी चिट्ठियों मे से श्रेष्ठ 10 प्रतिशत चिट्ठियों को पुरस्कृत किया जाएगा।*
मालूम हो कि कोना कक्षा का धाद का एक ऎसा कार्यक्रम है जहाँ आम समाज का कोई व्यक्ति अपने छोटे से अंशदान के साथ किताबों का कोना बनाता है।
भवदीय
राजीव पांथरी
संयोजक- एक चिट्ठी लिखिए
