उत्तराखंड

थानेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे नेता, लिया आशीर्वाद

Spread the love

पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल स्थित प्रसिद्ध थानेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मुख्य अतिथि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के लोक कला एवं संस्कृति केंद्र के निदेशक गणेश खुगशाल ‘गणि’ ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें आस्था, संयम और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करते हैं।
विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाधिकारी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदरलाल मुयाल ने कहा कि थानेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां आयोजित मेले और धार्मिक कार्यक्रम स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान करते हुए मंदिर के जीर्णोद्धार की आवश्यकता भी जताई।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर के महंत गंगा भारती महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाओं ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। लोक गायक राकेश मंद्रवाल ने भी भक्तिमय भजनों से माहौल को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने स्थानीय महिला मंगल दलों और समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यकम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान थनूल देवेंद्र सिंह रावत ने की
इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव केशर सिंह असवाल, विनोद दनोसी, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशोदा नेगी, ग्राम प्रधान बुटली रेनू देवी, ग्राम प्रधान गढ़कोट संगीता देवी, गायत्री देवी, डॉ. वितेश्वर बलोदी, राकेश रावत, समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद नैथानी, अजय पटवाल, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह रावत, संरक्षण बीएस नयाल, सज्जन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *