उत्तराखंड

महाशिवरात्रि पर नीलकंठ धाम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को परखने एसएसपी पौड़ी ने स्वंय किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

जवानों का हौसला बढाने के साथ साथ पूर्ण मनोयोग से कर्तव्य निर्वहन करने के दिए निर्देश

आज दिनांक 15.02.2026 को महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को परखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा स्वयं सड़क मार्ग से नीलकंठ महादेव मंदिर तक स्थलीय निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, पैदल मार्ग, पार्किंग स्थल, बैरियर प्वाइंट्स तथा प्रमुख यातायात मार्गों का गहन अवलोकन किया गया। महोदय द्वारा विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट पर ड्यूटीरत कर्मियों से वार्ता कर उनका हौसला बढाया गया साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उच्च सतर्कता, अनुशासन एवं विनम्र व्यवहार के साथ पूर्ण मनोयोग से कर्तव्य निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नीलकंठ मंदिर के महंत जी से भेंट कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुलभ दर्शन व्यवस्था के संबंध में चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए और मंदिर में जलाभिषेक कर जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना की गई। इसके अतिरिक्त वर्तमान में संचालित शारदीय कांवड़ यात्रा के कारण मंदिर क्षेत्र में बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *