अभिभावक बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें – बाल आयोग
उत्तराखंड । ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण तीन मासूम बहनों की मृत्यु की खबर अत्यंत हृदयविदारक और समाज के लिए गंभीर चेतावनी है। हाल ही में सामने आई गाजियाबाद 66की यह दुखद घटना दर्शाती है कि बच्चों का डिजिटल दुनिया में असुरक्षित रूप से उलझना उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहा है।
मैं सभी अभिभावकों से अपील करती हूँ कि बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें और उनसे निरंतर संवाद बनाए रखें।
हर बच्चे का जीवन अनमोल है, उसकी सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
